Site icon Divyabharat News

5 रुपए के लिए हत्या: तंबाकू पुड़िया के पैसे मांगे तो सरिया से हमलाकर उतारा मौत के घाट

Share This Post

इंदौर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तंबाकू पुड़िया के पांच रुपए के लेनदेने के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, घटना ललितपुर कॉलोनी के बंसी की बगिया इलाके की है। मृतक युवक ने तंबाकू पुड़िया के पांच रुपए मांगे तो आरोपी ने सरिया से हमलाकर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कंपू थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।

रास्ता रोककर युवक से की मारपीट

इंदौर में रास्ता रोककर बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। विजय नगर पुलिस ने फुटेज के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पीड़ित निहाल और आरोपी विशाल एक ही रेस्टोरेंट में काम करते थे। किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। जिसके बाद विशाल ने नौकरी छोड़ दी और निकाल को सबक सिखाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर रात में रास्ता रोकर उस पर हमला कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आय़ा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेस्टोरेंट से घर जाते समय निहाल को आरोपी विशाल पहले गाड़ी पर लातमार उसे नीचे गिराता है, फिर दोस्तों के साथ मिलकर उसकी पिटाई करते हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Post