Site icon Divyabharat News

अजीत कुकरेजा के मार्गदर्शन में रायपुर उत्तर विधानसभा में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन में निकाला गया मशाल रैली

Share This Post

रायपुर।  छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आदरणीया डॉ.पलक वर्मा जी, सह–प्रभारी आदरणीय इकबाल सिंह ग्रेवाल जी व सह–प्रभारी आदरणीया प्रियंका सारसर जी एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा के मार्गदर्शन में उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के द्वारा 100 किलोमीटर पद यात्रा किया जाना है जिसमें प्रति दिन 20 किलोमीटर पद यात्रा कर आमजन के बीच पहुंच कर भाई चारा, मंहगाई विरूद्ध और छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

आज दिनांक 16.11.2022 को भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन हनुमान मंदिर मंडी गेट से प्रारंभ होकर, झंडा चौक मे वार्ड की महिलाओं के द्वारा भारत जोडो यात्रा का स्वागत किया, नुरानी चौक होते हुए खालसा स्कुल पहुंची।
द्वितीय चरण में मशाल रैली निकाल कर खालसा स्कूल से कलेक्ट्रेट स्थित छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद लेकर बाबा साहब आम्बेडकर जी को माल्यार्पण कर मशाल रैली का समापन किया गया।

नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकार शर्मा जी बताया कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी जी के द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है जिसका उद्देश्य नई दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है।  इसे मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से “भय, कट्टरता” की राजनीति और “नफरत” के खिलाफ लड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है।

पार्षद अजीत कुकरेजा ने बताया कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। हम राहुल गांधी जी के साथ है। भारत जोड़ो यात्रा को राहुल गांधी जी अपने लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह मकसद पूरा हो रहा है। इस यात्रा में राहुल गांधी जी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य अजीत कुकरेजा ने कहा की राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से जम्मू तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है छत्तीसगढ़ उत्तर विधानसभा मे हम सभी भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर राहुल गांधी जी के संदेश को घर घर पहुंचा रहे है।

*भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत महिलाओं के द्वारा जगह जगह किया गया*
झंडा चौक मे वार्ड की महिलाओं ने भारत जोडो यात्रा का आरती उतार कर फुलमाला पहना कर स्वागत किया।

भारत जोडो यात्रा मे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव एवं युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी इकबाल गरेरवाल, नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा, प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चन्द्राकर, महासचिव आदिल खैरानी, भावेश शुक्ला, गुलजेब अहमद, प्रदेश सचिव सोमा ठाकुर, इकलाक खान, सुमित साव, आशीष चन्द्राकर, हेमन्त पाल, युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा, हीरा नागराची, विशाल राजानी, विनोद द्विवेदी, वार्ड अध्यक्ष सागर दुल्हानी, गोविंद भोगल, शशीकांत साहु, कन्नु स्वामी, कुमार चंदर, राजु यादव, बंटी निहाल, युवराज मरकाम, गोलु ओझा, सजल मानके, तुषार, अमन शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, विश्वनाथ बाग, विनोद नायक, जय सोना, अशोक नायक एवं सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ताओ की उपस्थित रही।

Share This Post