Site icon Divyabharat News

3 वर्षीय मासूम के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, FIR के बाद परिवार समेत आरोपी फरार

Share This Post

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक मानवता को शर्मसार करने देने वाला मामला सामने आया है. यहां 3 वर्षीय मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाश मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी फरार हो गया. जिसकी तलाश जारी है.

दरअसल, पूरा मामला जिले के पन्नू गंज थाना क्षेत्र का है. जहां एक अधेड़ व्यक्ति ने एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. वहीं परिजनों को मामले की जानकारी लगते ही थाने में आरोपी के खिलाफ जाकर FIR दर्ज कराई.

वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी परिवार समेत घर से फरार हो गया है. जिसकी धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

Share This Post