Site icon Divyabharat News

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला संदिग्ध पकड़ाया, यूपी का रहने वाला है आरोपी

Share This Post

उज्जैन। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर इंदौर आने पर राहुल गांधी व कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले संदिग्ध आरोपी को नागदा पुलिस ने इंदौर पुलिस की निशानदेही पर हिरासत में लिया है। इंदौर पुलिस की टीम आकर उसकी शिनाख्त करेगी

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर इंदौर आने पर जूनी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक पत्र के माध्यम से इंदौर शहर को दहलाने व राहुल गांधी और कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और लगातार एक शख्स को तलाश कर रही थी। आरोपी की लोकेशन नागदा मिलते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इंदौर पुलिस के पहुंचने के बाद पुष्टि की जाएगी कि वह आरोपी है या नहीं।

एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने उन्हें एक फोटो भेजा था। फोटो के आधार पर नागदा पुलिस पिछले कुछ दिनों से उसे तलाश रही थी। गुरुवार को पुलिस को दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि इस हुलिए वाला व्यक्ति नागदा में बाईपास पर है। पुलिस मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई है। व्यक्ति के पास मिले आधार कार्ड पर पता उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है। इंदौर क्राइम ब्रांच में जो नाम बताया था वही नाम वह व्यक्ति अपना बता रहा है। हालांकि इंदौर पुलिस द्वारा जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Share This Post