Site icon Divyabharat News

कर्नाटक में मंदिर पर हमले की धमकी

Share This Post

बेंगलुरु (अनस): कादरी मंजूनाथ मंदिर को धमकी मिलने के बाद प्रबंधन ने पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। अज्ञात इस्लामी संगठन इस्लामिक रेजिस्टैंट काऊंसिल ने मंदिर पर हमले की धमकी दी है। दरअसल, मेंगलुरु में हुए ऑटो ब्लॉस्ट की जिम्मेदारी लेने वाले उक्त समूह ने कहा कि उसका मकसद मंदिर में ब्लॉस्ट करना था, लेकिन ऑप्रेशन सफल नहीं हो पाया। इसके बाद, कादरी मंजूनाथ मंदिर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयम्मा ने दक्षिणा जिले की कादरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Share This Post