Site icon Divyabharat News

Rakhi Sawant के जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड आदिल ने लुटाया प्यार, गिफ्ट किया सोने का फोन

Share This Post

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने 25 नवंबर को यानी कल अपना 44वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड के साथ 1 नहीं पूरे 4 केक काटे, साथ ही आदिल ने उन्हें बेहद कीमती तोहफा भी दिया। गिफ्ट को जानने के बाद राखी सावंत के फैंस हैरान हो सकते हैं। दरअसल आदिल ने राखी सावंत को गोल्ड का मोबाइल फोन गिफ्ट किया है।

राखी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर शेयर की जानकारी

राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो  शेयर किया है , इसमें राखी कहती हैं, ‘मेरा तोहफा तो देखो, जो मेरी जान ने दिया है।’ इसके बाद वह गिफ्ट बॉक्स खोलकर दिखाती हैं, जिसमें गोल्ड से जड़ा एक मोबाइल फोन नजर आता है। राखी सावंत वीडियो में कहती हैं, ’24 कैरेट गोल्ड का फोन ।’ इसके बाद राखी सावंत अपने गोल्ड के फोन से पोज देती है। सोशल मीडिया पर उनका ये गोल्ड फोन की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। राखी के फैंस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उन्हें नए फोन की बधाई दे रहे हैं।

 

Share This Post