Site icon Divyabharat News

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने मंगलवार को भारत और इंडोनेशिया के बीच शांति और सामाजिक सद्भाव की संस्कृति को बढ़ावा देने में उलेमा की भूमिका की सराहना

Share This Post

नेशनल डेस्क: इंडोनेशिया के राजनीतिक, कानूनी एवं सुरक्षा मामलों के समन्वय मंत्री मोहम्मद महफूद  भारत यात्रा पर हैं। उनके साथ 24 सदस्यीय एक शिष्टमंडल भी भारत आया है जिसमें उलेमाओं के अलावा अन्य धार्मिक नेता भी शामिल हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने मंगलवार को भारत और इंडोनेशिया के बीच शांति और सामाजिक सद्भाव की संस्कृति को बढ़ावा देने में उलेमा की भूमिका की सराहना की।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दिल्ली के इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देश (भारत और इंडोनेशिया) आतंकवाद और अलगाववाद के शिकार रहे हैं। हालांकि, हमने चुनौतियों पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन सीमापार आतंकवाद और आईएसआईएस प्रयोजित आतंकवाद आज भी एक खतरा बना हुआ है।

मजबूत हो रहे भारत-इंडोनेशिया के संबंध

NSA डोभाल ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद व अलगाववाद से पीड़ित रहे हैं। हालांकि काफी हद तक हमने चुनौतियों पर जीत हासिल कर ली है लेकिन सीमा पार आतंकवाद और ISIS से प्रेरित आतंकवाद की प्रक्रिया लगातार जोखिम बना हुआ है। साथ ही डोभाल ने इंडोनेशिया में आए भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में हाल ही में आए भूकंप से जान-माल के नुकसान से हम सभी को बहुत दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में भारत इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।’ डोभाल ने भूकंप के कारण घायल हुए लोगों के लिए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। NSA ने दोनों देशों के बीच रक्षा व आर्थिक संबंध में प्रगति की बात कही और   कहा कि हम अच्छे पड़ोसी हैं।

Share This Post