Site icon Divyabharat News

हिन्द इंग्लिष हाई स्कूल में किया मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने ध्वजारोहण

Share This Post

रायपुर। हिन्द इंग्लिश हाई स्कूल, आर.डी.ए. प्लाट, चांद आटा चक्की के पास संजय नगर, रायपुर, छ.ग. में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 9ः00 बजे श्री मिर्जा एजाज़ बेग, सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति भाजपा छ.ग. ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  मिर्जा एजाज़ बेग ने गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया। गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों द्वारा बनाई गई सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर हिन्द इंग्लिश हाई स्कूल की अध्यक्ष श्रीमती रेहाना बेगम, खलील भाई, सैय्यद जीमल, शकील भाई,  असलम खान,   अनवर खान, प्रिंसिपल रूही, शाला की शिक्षिकाएं नाज, अफसाना, सैरून, भारती साहू, जोया, जास्मिन, अनुसूया, रूखसाना, गुलनाज, ममता गुप्ता, तानिश्वरी, बालक -बालिकाओं के अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Post