Site icon Divyabharat News

बलात्कारियों को संरक्षण देने वाली पार्टी है भाजपा : पलाश

Share This Post

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप को लेकर बृजमोहन अग्रवाल बचाव में उतर गए हैं। उत्तर विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ इस विषय में जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। पलाश ने कहा कि “भाजपा लगातार पूरे देश में बलात्कारियों को बचाने का ठेका लेकर रखी हुई है। सारे नेताओं के बेटों पर सिर्फ दुष्कर्म के ही आरोप लगते रहते हैं और पूरी पार्टी के वरिष्ठजन कार्यकर्ताओं सहित समर्थन में उतर जाती है। बृजमोहन जी जैसे वरिष्ठ विधायक भी अपनी पार्टी का कहा टाल नहीं पा रहे ये दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे मामले क्रमशः देश भर में बढ़ते जा रहे हैं,उसका सबसे बड़ा कारण अपनी ही पार्टी के लोगो के द्वारा बलात्कार व दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में समर्थन पर उतर जाना है।
उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस उनके बलात्कारियों के समर्थन करने का पुरजोर विरोध करती है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मृगेंद्र द्रिवेदी अकू नाग सजल मनके वहाँ अन्य साथी उपस्थित थे

Share This Post