Site icon Divyabharat News

जगन्नाथ नगर में विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा एवम पार्षद पुरषोत्तम बेहरा ने किया 5 लाख के आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Share This Post

रायपुर। पंडरी स्थित जगन्नाथ नगर वार्ड 29 में l क्षेत्र का व्यापक दौरा किया श्री जुनेजा ने क्षेत्रवासियो से सीधे जनसंपर्क कर समस्याओं को सुना। श्री जुनेजा ने क्षेत्रवासियो के साथ विधिवत् पूजन कर 5 लाख रू से आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया पूर्व में आंगनबाड़ी जर्जर अवस्था में थी जिसमे पढ़ने वालों नन्हे बच्चों का छत गिरने या अप्रिय घटना न घटे जिसके लिए भवन का ध्वस्त किया गया तत्कालीन स्वरूप पर बच्चों की पढ़ाई और पोषण आहार की कमी न हो इस स्थिति को देखते हुए आंगनबाड़ी निजी जगह पर किराए से संचालित हो रही है जिसका प्रति माह 3 हजार रु भुगतान किया जाता है रहवासियों की मांग पर 5 लाख रू की आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य किया जाएगा इसके अलावा रहवासियों ने पक्की नाली व सड़क की मांग की जिस पर श्री जुनेजा ने जल्द मांग पूरा करने की घोषणा की निगम इंजिनियर व कमिश्नर को निर्देशित कर स्टीमेट व सड़क इंजीनियरिंग पर काम कर स्थिति से अवगत कराने को कहा ताकि सड़क निर्माण से घर में पानी भरने की स्थिती नौबत न हो इस अवसर पर पार्षद पुरषोत्तम बेहरा,कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेवक महानंद,मनोज कुमार,बनमाली जगत, हुरदानंद टांडी, शहनाज खान,अख्तर खान,सहदेव महानंद,बबलू खान,वृंदा महांनद, रतन सोनी,सोहेल खान, पप्पू ईरानी, निगम जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, ई.ई.राकेश अवधिया, ए. ई.सुशील मोडेस्टास सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Share This Post