Site icon Divyabharat News

CG में बजट सत्र की शुरुआत 1 मार्च से : CM भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री पेश करेंगे इस सरकार का अंतिम पूर्ण बजट

Share This Post

रायपुर।छत्तीसगढ़ में बजट सत्र की शुरुआत 1 मार्च से होने जा रही है । इस बार का बजट काफी मायनों में महत्वपूर्ण है । क्योंकि, मौजूदा कांग्रेस सरकार का यह अंतिम पूर्ण बजट होगा । ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट पर प्रदेश की जनता की निगाहें टिकी हुई है । खासतौर पर नियमित कर्मचारियों के साथ महिलाओं को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं ।

आपको बताते चले की 1 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी और यह बजट सत्र 24 मार्च तक चलेगा । इस दौरान राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे ।

Share This Post