Site icon Divyabharat News

ऑल इण्डिया कौमी तंजीम की प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक

Share This Post

रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑल इण्डिया कौमी तंजीम की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अहमद व प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल हैदर ने प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती व देश की एकता और अखंडता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कौमी एकता ही हमारे देश की ताकत है – मोहम्मद अहमद*
राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अहमद ने कहा कौमी एकता हमारे देश की ताकत है। हमारी कौमी एकता के आगे ब्रिटिश हुकूमत ने घुटने टेक दिए थे। लेकिन आज कुछ संगठन अपने राजनैतिक लाभ के लिए मजहब के नाम पर दरार पैदा करने की कोशिश में हैं। हमें एकजुट होकर देश विरोधी ताकतों का मुकाबला करना है और देश की तरक्की के लिए काम करना है।

प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल हैदर ने कहा ऑल इण्डिया कौमी तंजीम की प्रदेश कार्यकारिणी में सक्रिय लोगों की नियुक्ति की गई है। समस्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा के अनुरूप देशहित व जनहित में काम करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व NSUI अध्यक्ष बंटी खान,अल्पसंख्यक पूर्व अध्यक्ष सदस्य श्रम कल्याण मंडल शारिक रईस खान,रहमतुल्लाह खान,शरीफ खान,रिजवान खान,जिला अध्यक्ष क़ौमी तंजीम मोहम्मद सिद्दीक, हजरुन बानो, शब्बीर खान,रेहान खान ,विजय बघेल ,मुनेश गौतम,आनंद पांचाल,मोहम्मद यूसुफ,आरिफ रज़ा, राजेश कटारे,सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए !!

Share This Post