Site icon Divyabharat News

आईटीबीपी 40 वीं वाहिनी डोंगरगढ़, राजनांदगांव की मलैदा कंपनी द्वारा खाई में गिरे ट्रक में दबे मृत को निकाला एवं घायल व्यक्तियों को बचाया गया

Share This Post

राजनांदगांव । मलैदा में स्थित आइटीबीपी कंपनी को लगभग 1340 बजे मलैदा एवं गट्टापार के बीच लगभग 3 किमी दूर बाबा डेरा के पास एक ढलान पर सिविल ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। घटना दोपहर करीब 13.40 बजे की है, जब ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे गिर गया। ट्रक लकड़ी के लट्ठों से भरा हुआ था। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद, 1 राजपत्रित अधिकारी 5 अधीनस्थ अधिकारी एवं 45 हवलदार/सिपाही कुल- 51 से मिलकर बनी पार्टी दुर्घटना स्थल पर पहुंची और श्री संतोष कुमार (असिस्टेंट कमांडेंट) के नेतृत्व में मलाइदा COB के आइटीबीपी कर्मियों द्वारा बचाव अभियान चलाया गया।

जहां, एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी और 8 नागरिक गंभीर रूप से घायल थे। सभी को बचाव दल द्वारा निकाला गया। आइटीबीपी के द्वारा किये गये त्वरित राहत कार्य की स्थानीय लोगों ने अत्यंत प्रशंसा की है। आइटीबीपी के डीआईजी श्री ओपी यादव एवं द्वितीय कमान ऑपरेशन श्री जावेद अली द्वारा आइटीबीपी के डोंगरगढ़ कमान अधिकारी श्री शैलेश कुमार डिप्टी कमांडेंट और बचाव दल का नेतृत्व कर रहे श्री संतोष कुमार असिस्टेंट कमांडेंट को इसके लिए बधाई एवं शाबाशी दी गई है।

Share This Post