Site icon Divyabharat News

राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा, भड़का युवक कांग्रेस, सांकेतिक प्रदर्शन कर जताया विरोध

Share This Post

राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट की ओर से 2 साल की सजा दिए जाने पर युवा कांग्रेस ने विरोध जताया। युकां के  प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गुरुवार को एतिहासिक गांधी मैदान में गांधीजी की प्रतिमा के नीचे संकेतिक प्रदर्शन किया।  इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने गांधी टोपी पहनकर बैनर,पोस्टर हाथ में लिए अहिंसात्मक रूप से प्रदर्शन किया। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि आज सूरत हाईकोर्ट में हमारे नेता राहुल गांधी को दोषी करार दिया गया। मैं इसमें कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी को झूठे गवाह और दलीलों के तहत दोषी करार दिया गया और आज मैं अपने नेता राहुल गांधी से प्रभावित हुआ हूं वे जेल जाना स्वीकार किए पर माफी नहीं मांगी। उन्होंने आज फिर साबित कर दिया की वह गोडसे से नहीं गांधी हैं। उन्होंने जो बात वर्ष 2019 में कही थी वह किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि एक व्यक्ति विशेष के लिए कही थी। आज उनको सजा हुई है पर युवा कांग्रेस लगातार राहुल गांधी कही हुई बातें जो महंगाई, बेरोजगारी और नफरत के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार से लड़ती रहेगी।

Share This Post