Site icon Divyabharat News

कोहली ने पूछा था- आप क्यों विवाद में घुस रहे:गंभीर ने जवाब दिया

Share This Post

लखनऊ के इकाना में 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया था। हार-जीत से ज्यादा, मैच के दौरान विराट कोहली, नवीन उल-हक और गौतम गंभीर की लड़ाई की चर्चा हो रही है।

कोहली ने जूता दिखाते हुए स्लेजिंग की और उसके बाद मामला बढ़ता गया। मैच के बाद गंभीर और कोहली में भी लंबी बहस चली। अभी तक यह नहीं पता चल सका था कि दोनों के बीच कहा क्या गया था? दोनों टीम से एक के डगआउट में मौजूद चश्मदीद ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को पूरा वाकया बयां किया है। उसने नाम नहीं जाहिर किया।

उसने बताया कि नवीन से विवाद के बाद जब गंभीर आए तो कोहली ने उनसे पूछा था कि आप क्यों इस मामले में घुस रहे हो? गंभीर ने जवाब दिया था- तुमने मेरे प्लेयर को बोला यानी मेरी फैमिली को गाली दी।

विवाद के बाद लखनऊ के कोच गंभीर और विराट पर मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया गया। नवीन पर 50% जुर्माना लगा था।

Share This Post