videosक्राइमछत्तीसगढ़

पंडरी मंडी गेट स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी पार

234views
Share This Post

सुरज यादव  रायपुर –  पंडरी मंडी गेट स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर मंदिर के गेट की ग्रिल से अंदर घुसकर मंदिर परिसर में प्रवेश किए। इसके बाद चोरों ने श्री नवग्रह शनिदेव मंदिर में रखी दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मंदिर समिति के संरक्षक बंधु जंघेल एवं मंदिर के अध्यक्ष नरेंद्र जंघेल ने पुलिस विभाग को दी। घटना के बाद मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी गेट जैसे व्यस्त मुख्य मार्ग पर स्थित मंदिर में चोरी होना पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

मंदिर समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी करने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए तथा क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share This Post

Leave a Response