छत्तीसगढ़

मदर्स डे पर कनिष्का फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास, बस्ती की महिलाओं का किया सम्मान

87views
Share This Post

रायपुर। कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा मदर्स डे के अवसर पर घड़ी चौक स्थित अर्जुन नगर बस्ती में विशेष सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्ती की महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें साड़ी, फल, फ्रूट मिक्सर एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
इस आयोजन में 25 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष खुशबू शर्मा, सहसचिव आशीष द्विवेदी, कोषाध्यक्ष कीर्ति ताम्रकार, सक्रिय सदस्य निकिता अंदानी, मीरा बाग, डॉली सोना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं बस्ती की महिलाएं एवं बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तथा बच्चों और महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने लायक रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की महिलाओं को सम्मान देना तथा उनके प्रति स्नेह, सहयोग और अपनापन बढ़ाना रहा।
संस्था द्वारा लगातार सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास निरंतर जारी है।

Share This Post

Leave a Response