छत्तीसगढ़

वर्दी का मान बढ़ाया: प्रधान आरक्षक आशुतोष नेताम ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

52views
Share This Post

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी चौक में ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक आशुतोष नेताम (क्रमांक 691) ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। वे यातायात संचालन में तैनात थे, तभी उन्हें सड़क किनारे एक लावारिस बैग मिला।

बैग की जांच करने पर उसमें 11,700 रुपये नकद तथा लगभग 4 तोला सोने-चांदी के जेवरात मिले। इतनी मूल्यवान सामग्री मिलने के बावजूद प्रधान आरक्षक आशुतोष नेताम ने अपनी जिम्मेदारी और पुलिस सेवा की शपथ को सर्वोपरि रखते हुए बैग के वास्तविक मालिक की तलाश शुरू की।

बैग में मिले आधार कार्ड के आधार पर संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया गया और उसे भनपुरी यातायात थाना बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन एवं सुपुर्दनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैग उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित सौंप दिया गया।

प्रधान आरक्षक आशुतोष नेताम की इस सराहनीय कार्यशैली की क्षेत्रवासियों एवं पुलिस विभाग द्वारा प्रशंसा की जा रही है। उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ पुलिस जनता के विश्वास और सेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित है।

Share This Post

Leave a Response