संस्था, अवाम ए हिन्द द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 350 दिन पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक हुई शामिल

रायपुर।राजधानी की सर्वधर्म जनहित एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने सन 2021 में सुपोषण अभियान की शुरुवात करते हुए गरीब, असहाय, जरुरतमन्दों को निःशुल्क भोजन वितरण सेवा कार्य के 350 दिन पूर्ण करते हुए शासकीय डी.के.एस अस्पताल में अन्य जिलों व गांव वनांचल, दूर दराज से इलाज के लिए आये मरीज के परिजनों को स्वादिष्ट भोजन के साथ मिष्ठान एवं फलों का वितरण किया गया।
संस्था द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक थी, जिन्होंने संस्था का उत्साहवर्धन करने हेतु कार्यक्रम स्थल में उपस्थित होकर अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने डॉ. किरणमयी नायक जी का पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह भेंट कर सामान किया और बताया कि संस्था निरन्तर प्रयासों से अपने दायित्वों का निर्वहन कर गरीब असहाय, निराश्रित जरूरतमंदों को पूरे 365 दिन निःशुल्क भोजन मुहैया कराने के लक्ष्य के प्रति तत्परता के साथ कार्य कर रही है। डॉ. किरणमयी नायक जी ने संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में मानवता के क्षेत्र में किए जा रहे इस मानवीय कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।
आज सम्पन्न इस कार्यक्रम में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पँडित अनिल शुक्ल, सैय्यद जाकिर हुसैन, जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, रिंकी शुक्ला, नंदा रामटेके, मुकेश बमबोड़े, वसीम अकरम, प्रीति जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।






