छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल व जिलाधीश रायपुर सौरभ कुमार के द्वारा बिरगांव नगर निगम के वार्डों में रायपुर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

463views
Share This Post

रायपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल के द्वारा आज बिरगांव नगर निगम चुनाव को देखते हुए रायपुर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। उक्त फ्लैग मार्च कार्यक्रम जिलाधीश महोदय रायपुर सौरभ कुमार समेत प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधीश महोदय रायपुर सौरभ कुमार के द्वारा नगर निगम चुनाव हेतु बनाए गए वितरण केंद्र मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया गया तथा उनकी सुरक्षा व तैयारियों को लेकर मौजूद पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

तदुपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जिलाधीश के मार्गदर्शन में बिरगांव नगर निगम के वार्ड क्षेत्रों में रायपुर पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया उक्त फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधीश द्वारा मतदान केंद्रों का भी अवलोकन किया गया तथा मतदाताओं की सुविधा व सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधीश महोदय द्वारा फ्लैग मार्च करते हुए नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया तथा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए।

उक्त फ्लैग मार्च एवं निरीक्षण तथा अवलोकन के दौरान अपर कलेक्टर वीरेंद्र पंचभाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर पश्चिम आकाश राव गिरेपुंजे, अनुविभागीय दंडाधिकारी रायपुर देवेंद्र पटेल, बिरगांव नगर निगम आयुक्त श्रीकांत वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्वदीपक त्रिपाठी समेत पुलिस और प्रशासन के समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Post

Leave a Response