छत्तीसगढ़

मनखे-मनखे एक समान” का नारा देकर मानव जाति को जोड़ने का काम किया बाबा गुरुघासीदास ने – अमित जोगी

111views
Share This Post

रायपुर,। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने संत शिरोमणि परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा बाबा गुरु घासीदास ने समाज को जो रास्ता दिखाया वह आज भी प्रासंगिक है । सत्य के मार्ग से बढ़कर कोई भी मार्ग नहीं है, मनखे मनखे एक समान का नारा देकर बाबा गुरु घासीदास ने मानव जाति को जोड़ने का काम किया है । बाबा गुरु घासीदास ने यह नारा ऐसे समय दिया जब समाज में सामाजिक कुरीतियां, भेदभाव, असमानता चरम पर थी। उन्होंने लोगों को सत्य का मार्ग दिखा कर मानव जाति के लिए महान कार्य किया। उनके जन्म जयंती के इस पावन अवसर पर ऐसे महामानव को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं ।

 

Share This Post

Leave a Response