छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति ने स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता को लेकर छेड़ी मुहिम तथा पूर्ण शराबबंदी मुहिम को किया तेज

528views
Share This Post

रायपुर। सचिव धर्मेन्द्र ने जानकारी देते बताया कि छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति की बैठक 19 दिसंबर को रायपुर जिला धरसींवा ब्लाक के ग्राम सारागांव में किया गया। तय विषय के तहत सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही पूर्ण शराबबंदी के मुहिम को तेज करने का निर्णय लेते हुए ग्राम बरौंडा, मोहदी और अड़सेना के सरपंच को पूर्ण शराबबंदी हेतु ग्राम सभा मे पूर्ण शराबबंदी प्रस्ताव पारित करने के लिए आवेदन सौंपा गया।

साथ ही सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए तथा स्वच्छता अभियान के तहत हर पंचायत में सार्वजनिक शौचालय की निर्माण व स्थिति का सर्वे समिति द्वारा करने का निर्णय लिया गया।

समिति के अध्यक्ष हुलास साहू ने कहा कि 2015-16 में पूरे छत्तीसगढ़ odf खुले में शौच मुक्त होने के बावजूद पूरे छत्तीसगढ़ के गाँव-गाँव मे दाई, दीदी, भाई-बहिनी खुले में शौच जाने को मजबूर है। क्योंकि अभी तक उन गरीब लोगों को जिनके पास शौचालय बनाने पर्याप्त जगह नहीं उनकी व्यवस्था नहीं किया गया है। बीते तीन-चार सालों में भी व्यवस्था नहीं के बराबर है चूंकि कहीं सार्वजनिक शौचालय बना है तो सफाई व्यवस्था नहीं, कहीं शौचालय में ताला बंद कर शो-पीस के लिए रखा गया है तो कहीं शौचालय बना ही नहीं। इस तरह की अव्यवस्थित व्यवस्था रहते हम कैसे स्वच्छ रहने की कल्पना कर सकते हैं। गाँव-गाँव, गली गली नारा लिखकर बाहर शौच से मुक्त बना दिया गया है। सबसे गंभीर और चिंतन करने की बात तो यह है कि अब तक छत्तीसगढ़ के कई पंचायतों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर अपने पैसे से शौचालय निर्माण कर लेने के बाद भी चार-पांच सालों में शौचालयों की अनुदान राशि पात्र हितग्राहियों को अब तक नहीं मिला है। उच्च अधिकारी व जनप्रतिनिधि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि पर थोप देते हैं और स्थानीय स्तर पर बात करने पर उच्च स्तर पर इस लचर व्यवस्था में लोग कहां और किससे अपनी समस्या कहे। इस व्यवस्था में सुधार व अनुदान राशि तत्काल दिये जाने हेतु सर्वप्रथम हम आवेदन जिला पंचायत समिति व तिल्दा जनपद समिति – धरसींवा जनपद पंचायत समिति को सौंपते हुये प्रदेश के सभी त्रिस्तरीय पंचायत समिति को सौंपने का निर्णय लिया गया है। आज की इस मुहिम में समिति के कोषाध्यक्ष गोवर्धन पाल, तिल्दा ब्लाक सचिव विद्या यादव, राजू साहू, राकेश यादव, हिमेश साहू और अन्य साथी शामिल हुए।

Share This Post

Leave a Response