छत्तीसगढ़

विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू पर अज्ञात लोगों ने पत्थर से हमला

531views
Share This Post

बलौदा बाज़ार। कसडोल विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू पर किसी अज्ञात लोगों ने पत्थर से हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि विधायक सुंदरवन गांव में आयोजित एक जयंती कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं।

वहीं गांव में स्वागत कार्यक्रम के दौरान अज्ञात लोगों ने अचानक पत्थरबाजी करते हुए विधायक पर हमला कर दिया। इस हमले में परसवानी गांव की महिला सरपंच और विधायक शकुंतला साहू घायल हो गई। घायल सरपंच ने गिधपुरी पुलिस चौकी में रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। हमले में घायल विधायक शकुंतला साहू ईलाज के लिए रायपुर रवाना हुई। उनके सिर पर गंभीर चोट आई हैं।

Share This Post

Leave a Response