छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 24 दिसम्बर को

484views
Share This Post

रायपुर,।परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में 24 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक ली जाएगी। बैठक का आयोजन 24 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से मंत्रालय नवा रायपुर अटलनगर के सभाकक्ष-एस 2-012 द्वितीय तल में किया गया है। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। साथ ही परिवहन, स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, आबकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए कार्यों की भी समीक्षा होगी।

Share This Post

Leave a Response