छत्तीसगढ़राजनीतिक

बापू हम शर्मिंदा है,तेरे कातिल अभी जिन्दा है-राजेन्द्र बंजारे

470views
Share This Post

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में भाषण देते हुए कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के खिलाफ एक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया, जिसकी जितनी भी निंदा किया जाय कम है
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम रायपुर विकास प्राधिकरण के डायरेक्टर राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने तल्ख शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ”यह फ्राड संत के भेष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सरेआम गालियां दे रहा है, इसे तत्काल अंदर करना चाहिए. गांधी जी से किसी को वैचारिक मतभेद हो सकता है, पर उनका अपमान करने का हक किसी को नहीं है. यह अक्षम्य अपराध है.’ ”ये कैसा देश बना दिया नरेंद्र मोदी जी आपने? जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को खुले मंच से गालियां दी जा रही और सामने बैठे लोग तालियां पीट रहे हैं. इनपर देशद्रोह लगा दें, यही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.’रॉयपुर विकास प्राधिकरण के डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे ने आगे कहा कि ”सत्य, अहिंसा को झूठे और हिंसक कभी हरा नहीं सकते. बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा लेकिन यह महात्मा गांधी ही हैं जिन्होंने हमारे देश के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया, जो आज हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ‘गोडसे को नमस्कार करने वाले अपने गैर-जिम्मेदाराना रवैये से देश को शर्मसार कर रहे हैं। पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र बंजारे ने आगे कहा कि धर्म संसद में कालीचरण की काली जुबान ने गेरुवे रंग पर लगाया धब्बा लगा दिया है
भगवा रंग की आड़ में साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले धर्म का लबादा ओढ़े कालीचरण जी ने कल रायपुर में द्विदिवसीय आयोजित धर्म संसद में अपनी काली जुबान से कटुता फैला दी।
उन्होंने विदेशों में सत्य और अहिंसा के पुजारी के रूप में पहचाने जाने वाले भारत के राष्ट्रपिता पर अभद्र टिप्पणी कर यह तो बता ही दिया कि वे संत का लबादा ओढ़े एक शैतान ही हैं।
ऐसे सन्त रूपी शैतानों को आज पहचानने की आवश्यकता है ,जो समाज मे जहर फैलाने का काम करते हैं,ये भगवा की आड़ में आग लगने की कोशिश करते हैं।ऐसे लोग सन्त समाज के लिये तो घातक हैं ही साथ ही सभ्य समाज के लिये भी अवांछनीय है।ऐसे फर्जी भगवाधारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिये।

Share This Post

Leave a Response