छत्तीसगढ़राजनीतिक

रबि फसल के सिंचाई के लिए पानी नहीं देना किसान विरोधी चरित्र – अमित

535views
Share This Post

रायपुर,। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ के किसानों को रबि फसल के लिए सिंचाई हेतु सरकार से पर्याप्त मात्रा में पानी देने की मांग करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर इस सम्बंध में कलेक्टरों को निर्देश देने कहा है। अमित जोगी ने कहा धान कटोरा के नाम से देश दुनिया में विख्यात छत्तीसगढ़ की बड़ी आबादी कृषि व्यवसाय पर निर्भर रहती हैं, एक तरफ तो सरकार किसानों के लिए बड़े बड़े दावे और वादे करती है, फसल चक्र परिवर्तन और रबी फसल करने का प्रोत्साहन देती है वहीं जब सिंचाई के लिए पानी देने की बात आती है तब सरकार खामोश हो जाती है। जो किसानों के साथ न सिर्फ दिखावा और छलावा है बल्कि किसान विरोधी चरित्र है। अमित जोगी ने मुख्यमंत्री लिखे पत्र में कहा गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण सभी जल स्त्रोतों में अभी पर्याप्त जलभराव है। इसके बावजूद रबि फसल के हेतु किसानों को सिंचाई के लिए पानी न देना सरकार की अदूरदर्शिता सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा रबि फसल के सिंचाई के लिए किसान सरकार की मुँह तांक रहे है, प्रदेश भर के किसान रबि फसल के लिए पानी की मांग कर रहे है परंतु सरकार की उदासीनता के कारण किसानों की आवाज सरकार को सुनाई नहीं दे रही है।

 

Share This Post

Leave a Response