छत्तीसगढ़

ये सूरजपुर की सड़क है…सड़कों पर बर्फ की चादर की तरह जम गए ओले

418views
Share This Post

प्रदेश के उत्तरी हिस्से में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम बदला और ठंडी हवा के साथ अचानक घने बादल छाने लगे। शाम होने तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं जमकर ओले बरसे। बाकी जगह तेज बारिश रिकाॅर्ड की गई। राजधानी रायपुर में भी शाम को अंधड़ के बाद अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और एक-दो जगह ओले गिरने की संभावना है।

अंधड़: यहां बारिश-ओले
उत्तरी हिस्से में अंधड़ चले और इसी दौरान कहीं आधा घंटे तक तेज बारिश हुई तो कहीं ओले बरसे। अंबिकापुर, सरगुजा, लोरमी, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, बलौदाबाजार, भिलाई-दुर्ग, जशपुर, धमतरी, महासमुंद, कांकेर में बारिश के साथ आेले भी गिरे।

वजह: इसलिए हो रही वर्षा
विशेषज्ञों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास चक्रवात है। द्रोणिका भी राजस्थान से विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक है। इससे ही समुद्र से नमी आ रही है। इससे बुधवार को भी रायपुर समेत प्रदेश बारिश व ओले गिरने की संभावना है।

Share This Post

Leave a Response