छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल बाल गायक सहदेव दिरदो को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

443views
Share This Post

File photo रायपुर, /मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम सबरी नगर में सड़क हादसे में घायल सुकमा के बाल गायक सहदेव दिरदो को त्वरित रूप से बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश सुकमा कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सहदेव दिरदो की दुर्घटना पर दुख जताते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार गाने से पूरे देश में बेहद पापुलर हुए सहदेव दिरदो की दुर्घटना पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भी दुख जताया है। उन्होंने दूरभाष के जरिए सहदेव दिरदो के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को सहदेव का बेहतर इलाज करने के निर्देश भी दिए। सहदेव दिरदो के दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर मिलते ही कलेक्टर  विनीत नंदनवार उन्हें देखने जिला अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री के निर्देश के अनुसार सहदेव दिरदो को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर ले जाया जा रहा है। गौरतलब है कि आज शाम को सुकमा के सबरी नगर में सड़क दुर्घटना के कारण सहदेव दिरदो के सिर में चोट आयी है।

Share This Post

Leave a Response