
रायपुर। बस्तर जिले में पोस्टेड आईपीएस अंकित शर्मा इन दिनों नक्सल ऑपरेशन की कमान संभाल रही है। उनकी कुछ फ़ोटो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इन फोटो की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। साथ ही उन्हें असली स्टार भी बता रहे है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने शिवानी वशिष्ठ नाम के यूजर के ट्वीट पर कमेंट करते हुए IPS अंकिता शर्मा को असली हीरोइन बताया है। एक्ट्रेस रवीना टंडन ने लिखा है….True Blue Blooded Heroines यानी असली हीरोइन।

वहीं शिवानी ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि, “बस्तर में पहली बार नक्सल ऑपरेशन की कमान महिला IPS के हाथों में, अंकित मैम वो शख्स हैं, जो खुद अफसर बनने के बाद युवाओं को भी आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। छोटे बच्चों से भी बहुत प्यार करती है मैम” शिवानी के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही IPS की जमकर सराहना भी की है।






