नगर निगम ने राजधानी में मास्क नहीं पहनने वालो पर विभिन्न चैक चैराहों में समझाईष देकर जुर्माना कार्यवाही प्रारंभ की, 286 लोगो पर मास्क नहीं पहनने पर 18400 रू. जुर्माना किया गया

रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर सौरभ कुमार, नगर निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रषांत अग्रवाल के निर्देषानुसार नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जोनो में शहर के प्रमुख चैक चैराहों में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सहायता से कोविड 19 प्रोटोकाॅल नियमों का जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु परिपालन जनजागरण एवं समझाईष से करवाने मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही उन्हें समझाईष देने सहित प्रारंभ कर दी गई है।
नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने बताया कि आज रायपुर जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देषानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोनो के स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जोन कमिष्नरों के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में कोविड 19 प्रोटोकाॅल नियमों के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से स्वास्थ्य जागरूकता के लिए पूर्ण व्यवहारिक पालन करवाने मास्क नहीं पहनने वालो को समझाईष देने सहित उन पर जुर्माना भविष्य के लिए कडी चेतावनी देते हुए किया गया है। आज विभिन्न जोनो में 286 लोगो पर मास्क नहीं पहनने पर समझाईष देते हुए 18400 रू. का जुर्माना नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की जोन टीमों ने जोन कमिष्नरों के नेतृत्व में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सहायता से किया है।
निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जोन 1 की टीम ने गुढियारी, भनपुरी, गोगांव, मार्ग चैक में मास्क नहीं पहनने पर 28 लोगो पर 2050 रू. जुर्माना किया। इसी तरह जोन 2 की टीम ने रेल्वे स्टेषन में मास्क नहीं पहनकर बाहर निकले 10 लोगो पर 900 रू. जुर्माना किया। जोन 3 ने शंकरनगर चैक एवं मुख्य मार्ग शंकरनगर में मास्क नहीं पहनने पर 64 लोगो पर 4100 रू. जुर्माना किया। जोन 5 ने लाखे नगर रायपुरा चैक मुख्य मार्ग में मास्क नहीं पहने मिले 128 लोगो पर 9150 रू. का जुर्माना किया। जोन 7 ने तेलघानी नाका चैक एवं सरस्वती नगर पुलिस थाना के सामने जीई रोड में मास्क नहीं पहने मिले 44 लोगो पर 2200 रू. का जुर्माना किया। जोन 8 ने टाटीबंध मुख्य मार्ग जीई रोड में मास्क नहीं पहनने पर 12 लोगो पर 900 रू. का जुर्माना किया। बिना मास्क पहने मिले लोगो पर स्वास्थ्य जनजागरण अभियान के रूप में समझाईष देने सहित जुर्माना की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।






