छत्तीसगढ़

रेस्टोरेंट की तर्ज पर गुमटी, ठेला को भी 11 बजे बंद करने का आदेश

424views
Share This Post

रायपुर।छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. पहले दिन 250, दूसरे दिन 500 और अगले दिन 750 जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश के कई जिलों में धारा 144 के साथ नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. जिसमें 9 बजे सारी दुकानें एवं 11 बजे तक होटल एवं रेस्टोरेंट बंद किया जाना था. परन्तु शहर के अंदर बहुत से छोटे दुकाने, गुमटी, ठेला लगाकर अपना जीवनयापन करते है। शाम 8 बजे से 10 बजे तक गुमटी, ठेला का व्यापार होता है परंतु 9 बजे दुकानें बंद होने से इन्हें काफी समस्या हो रही थी। तेलीबांधा गुमटी ठेला संघ एवं रायपुर के ठेला गुमटी वालों ने पार्षद अजीत कुकरेजा जी से मिलकर समस्या बताई.

पार्षद अजीत कुकरेजा के नेतृत्व मे रायपुर कलेक्टर से मिलकर चर्चा की जिसपर तत्काल कलेक्टर महोदय ने आदेश निकाल कर गुमटी, ठेला वालो को भी रेस्टोरेंट के तर्ज पर 11 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया। गुमटी ठेला संघ ने माननीय कलेक्टर महोदय एवं पार्षद अजीत कुकरेजा का आभार व्यक्त किया..‌

Share This Post

Leave a Response