क्राइमछत्तीसगढ़

राजधानी में दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश

686views
Share This Post

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं हालात यह है कि अपराधी दिनदहाड़े अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम देने की कोशिश में लगे हैं। ताजा मामला राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। जिसमें कॉलेज से घर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक ने अपहरण करने की कोशिश की। हालाकी छात्रा ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए चलती ऑटो से कूदकर अपहरणकर्ता के चंगुल से अपनी जान बचाई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक मामला रायपुर के गंज थाना क्षेत्र का है, जहां डागा गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली 21 वर्षीय छात्रा को ऑटो चालक ने अपहरण की कोशिश की। छात्रा ने इसकी शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह कॉलेज के बाहर एक ऑटो में सवार होकर अपने घर जाने बिरगांव के लिए रवाना हुई थी। ऑटो में उस वक्त एक और व्यक्ति सवार था, लेकिन आरोपी ऑटो चालक ने उस व्यक्ति को 200 रुपये देकर ऑटो से उतार दिया। उसके बाद तेज रफ्तार से ऑटो चलाने लगा, जब ऑटो चालक ने बीरगांव की ओर न ले जाकर ऑटो दूसरी दिशा की ओर मोड़ा तो इसका विरोध किया गया, लेकिन ऑटो चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी। आशंका होने पर ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई है। वही अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक मुस्ताक अली को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मूलत उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में वह खमतराई थाना क्षेत्र में रहता है।

Share This Post

Leave a Response