क्राइमछत्तीसगढ़

मिर्च पावडर डालकर नगदी रकम लूटने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

434views
Share This Post

रायपुर । राजधानी में मिर्च पावडर डालकर नगदी रकम लूटने वाले 3 आरोपी को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पकड़े गये आरोपियों में महेश नायक पिता दयालू नायक उम्र 26 साल निवासी उड़िया बस्ती पुरैना थाना न्यू राजेन्द्र नगर , रोशन जाल पिता लेबनो जाल उम्र 21 साल निवासी उड़िया बस्ती पुरैना थाना न्यू राजेन्द्र नगर व

गोकुल जाल पिता प्रदीप जाल उम्र 19 साल निवासी इन्द्रात्मानगर पुरैना थाना न्यू राजेन्द्र नगर है । पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मन्नू भाई पटेल ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पुरैना न्यू राजेन्द्र नगर में रहता है तथा पीडी इन्डस्ट्रीज प्रायवेट लिमिटेड होटल लालबाग में कैशियर के पद पर कार्य करता है। प्रार्थी 04.जनवरी को करीबन शाम 00ः06 बजे आॅफिस बंद होने के बाद अपने स्कूटी से अपने घर जाने हेतु निकला था तथा हनुमान मंदिर के पीछे शमशान घाट रोड पुरैना पास पहुंचा था। इसी दौरान प्रार्थी के वाहन के पीछे से एक मोटर सायकल अचानक से गुजरा और उसमें सवार लड़के प्रार्थी के ऊपर मिर्ची पावडर डाल दिए, जिस पर प्रार्थी अपनी स्कूटी रोक कर हाथ साफ करने लगा उसी समय मोटर सायकल से उतरकर दो लडके प्रार्थी के पास आकर उसके हाथ में रखें बैग जिसमें नगदी रकम 27,000 रूपये, आॅफिस की चाबी, कैश बुक का पन्ना एवं बंैक का पास बुक था को लूट कर भाग गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 392, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया,और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना न्यू राजेन्द्र नगर की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुये आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। प्रार्थी के आॅफिस में काम करने वाले कर्मचारियों से भी पृथक – पृथक पूछताछ करने के साथ ही पूर्व में भी काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में पतासाजी किया जाकर उनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखीं जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से घटना में संलिप्त पुरैना न्यू राजेन्द्र नगर निवासी महेश नायक जो प्रार्थी के आॅफिस स्थित काम्पलेक्स में दूसरी जगह काम करता है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महेश नायक को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी रोशन जाल, गोकुल जाल एवं कृष्णा के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। पूरे घटना का मास्टर माइंड महेश नायक है। आरोपी महेश नायक प्रार्थी के आॅफिस स्थित काम्पलेक्स में ही दूसरी जगह काम करता है तथा उसका पहचान प्रार्थी से है। आरोपी महेश नायक को प्रार्थी द्वारा आॅफिस से लाखों रूपए नगदी रकम ले जाने संबंधी जानकारी रहती थी। जिस पर आरोपी महेश नायक ने रकम लूट करने की योजना बना डालीं तथा अपनी योजना में अपने 03 साथियों को शामिल किया। योजना के अनुसार दिनांक घटना को आरोपी रोशन जाल, गोकुल जाल एवं कृष्णा ने घटना को अंजाम दिया। प्रार्थी, आरोपी महेश नायक को पहचान न ले इसलिए महेश नायक घटना के दौरान दूसरे स्थान पर था। आरोपी महेश नायक, रोशन जाल एवं गोकुल जाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम 6,500/- रूपए, बैग एवं प्रार्थी का आधार कार्ड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किय गया।
पुलिस ने बताया कि घटना में संलिप्त एक आरोपी कृष्णा फरार है, जिसकी पतासाजी कर उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही की जाकर गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

Share This Post

Leave a Response