छत्तीसगढ़

प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना

362views
Share This Post

रायपुर । प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गरम हवाओं का आगमन निरंतर जारी है । एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से उत्तर अंदरूनी उडीसा तक आज भी स्थित है ।

कल दिनांक 15 जनवरी को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है।

प्रदेश में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की सम्भावना बन रही है । चरम उत्तर छग में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन के कारण प्रातःकाल में कोहरा छाने की सम्भावना है । प्रदेश में कल के बाद न्युनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की सम्भावना है।

Share This Post

Leave a Response