क्राइमछत्तीसगढ़

थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित राजीव आवास परिसर में खड़ी वाहनों में तोड़-फोड़ कर वाहनों को क्षतिग्रस्त करने वाले कुल 8 गिरफ्तार

484views
Share This Post

रायपुर। हैदर भाटी ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 16.01.22 को अपनी अल्टो कार क्रमांक सी जी 04 एल क्यू 9428 को रोजाना की तरह राजीव आवास परिसर में खड़ा किया था। कि प्रार्थी रात्रि करीबन 10.00 बजे आकर देखा तो उसकी कार के कांच टूटे हुये थे तथा कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थीं। मोहल्ले वालों से प्रार्थी को जानकारी प्राप्त हुई कि अर्जुन नगर निवासी शिवा जगत ऊर्फ शीबू, चेतन जगत, मुकेश जगत, जितेन्द्र दीप, आकाश निहाल एवं अन्य सभी एक राय होकर मोहल्ले में आये जो अपने पास लाठी, डण्डा एवं राड रखें थे तथा पूर्व में हुए विवाद की बात को लेकर आरोपियान प्रार्थी की कार सहित अन्य कई गाडियां में तोड़-फोड़ किये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 11/22 धारा 147, 148, 427 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना गोलबाजार की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं आसपास के लोगांे से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में संलिप्त 05 आरोपी एवं 03 विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल 08 को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार

01. चेतन जगत पिता किशोर जगत उम्र 20 साल निवासी अर्जुन नगर थाना सिविल लाइन रायपुर

02. शिवा जगत पिता रामलाल जगत उम्र 25 वर्ष निवासी अर्जुन नगर घड़ी चैक थाना सिविल लाइन रायपुर।

03. मुकेश जगत पिता युधिष्ठिर जगत उम्र 21 साल निवासी अर्जुन नगर थाना सिविल लाइन रायपुर

04. जितेंद्र दीप पिता धनमतदीप उम्र 21 साल निवासी राजीव आवास थाना गोल बाजार रायपुर।

05. आकाश निहाल पिता दिवाकर निहाल उम्र 21 साल निवासी अर्जुन नगर थाना सिविल लाइन रायपुर।

*06. विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक।

Share This Post

Leave a Response