छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के नाम ई पी एफ कमिश्नर, रायपुर को छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ एवं जिला भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा

417views
Share This Post

रायपुर।20 जनवरी 2022 को भारतीय मजदूर संघ एवं अखिल भारतीय विधुत मजदूर महासंघ के निर्देशानुसार ई पी एफ धारी कर्मचारियों की पेन्शन राशि को रु 1000.00 से बढ़ाकर रु 5000.00 किये जाने के संबंध में भारत शासन के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को ई पी एफ कमिश्नर, रायपुर के माध्यम से स्थानीय कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ एवं जिला भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ।

ज्ञापन कार्यक्रम में  मोहन एंटी, हरीश चौहान, मनोज शर्मा, तेजप्रताप सिन्हा, संजय शर्मा, विष्णु नामदेव, अचिंत बराई, राजेश कहार, देवेंद्र सिन्हा, प्रीतम महानंद, बृजेश मिश्र उपस्थित रहे ।

Share This Post

Leave a Response