संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा संचालित निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 393वें दिन

रायपुर। अवाम हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधन में चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर निर्धन असहाय भूखे जरूरतमंदो तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। जिसमे संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान ने स्वयं जमीनी स्तर पर उतर कर सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों के साथ रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में डीकेएस अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल मे दूरदराजो से बीमार व्यक्तियों के इलाज के आने वाले परिजनों को नियमित रूप से दोपहर और रात्रिकालीन सैकड़ों जरूरतमंदों को हर दिन पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 393वे दिन आज 28 जनवरी 2022 को राजधानी के विभिन्न स्थानों, रेलवे परिसर, फुटफाथ पर जिंदगी जी रहे जरुरतमंद तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को दोनों वक़्त का गर्म और पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया।
संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, ज़ुबैर खान, राजकुमार साहू तथा संस्था के अन्य सदस्यों ने आज के कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।






