छत्तीसगढ़

आयुक्त प्रभात मलिक ने सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया, बिना सूचना दिये ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले सफाई सुपरवाईजर एवं सफाई कर्मचारी को तत्काल किया निलंबित

107views
Share This Post

रायपुर।आयुक्त प्रभात मलिक ने बीटीआई ग्राउंड, सुलभ शौचालय एवं सामने की सड़क की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया, बिना सूचना दिये ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले सफाई सुपरवाईजर एवं सफाई कर्मचारी को तत्काल निलंबित किया रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक ने नगर निगम के जोन क्रमांक 3 के तहत आने वाले क्षेत्र बी. टी. आई. ग्राउंड,सुलभ शौचालय एवं सामने वाली सड़क की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर निगम जोन क्रमांक 3 के जोन कमिश्नर श्री आर. के. डोंगरे की उपस्थिति में किया.स्थल पर सफाई सुपरवाईजर सुरेश रक्सेल एवं सफाई कर्मचारी श्रीमती मुन्नी रक्सेल बिना सूचना दिये ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले एवं सफाई व्यवस्था लचर मिली. इस पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जोन 3 के जोन कमिश्नर को तत्काल सम्बंधित सफाई सुपरवाईजर श्री सुरेश रक्सेल एवं सफाई कर्मचारी श्रीमती मुन्नी रक्सेल को निलंबित करने की कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश व्यवस्था सुधारने हेतु दिये.

Share This Post

Leave a Response