क्राइमछत्तीसगढ़

राजधानी पुलिस द्वारा शहर में चलाया गया सघन पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान

138views
Share This Post

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल के द्वारा शहर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने तथा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के तारतम्य में आज राजधानी के समस्त संवेदनशील क्षेत्रों में राजधानी पुलिस के द्वारा बड़ी फोर्स के साथ सघन पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान चलाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के पर्यवेक्षण में सिविललाइन, कोतवाली तथा उरला अनुभाग के संवेदनशील क्षेत्रों में संबंधित नगर पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में सभी थानेदारों व बड़ी संख्या में पुलिस बलों के साथ सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया जिसके तहत चुनाभट्टी नर्मदापारा राजबंधा मैदान, ताजनगर, दलदल सिवनी, खपराभट्टी, खालबड़ा तथा गोगांव क्षेत्र में सघन गश्त अभियान चलाया गया। जिसमें की मौके पर ही उत्पातियों व अड्डेबाजी करने वालों व संदिग्धों के विरुद्ध तत्काल विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।

इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम रायपुर के पर्यवेक्षण में पुरानी बस्ती व आजाद चौक अनुभाग के संवेदनशील क्षेत्रों में संबंधित नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थानेदारों वह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सघन पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें की संजय नगर व मठपारा के क्षेत्रों जोगी बंगला, ईदगाह भाटा कुकुर बेड़ा व भाठागांव बस स्टैंड क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग की गई तथा मौके पर मिलने वाले संदिग्धों पर विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।

राजधानी पुलिस की चेकिंग कार्यवाही लगातार जारी है उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम रायपुर समेत समस्त नगर पुलिस अधीक्षक थानेदार तथा साइबर सेल की समस्त टीम सम्मिलित हुई।

 

Share This Post

Leave a Response