छत्तीसगढ़

ग़रीबों के आशियाने पर चला रेल्वे का बुलडोज़र,निगम शासन प्रशासन मौन,जोन अध्यक्ष मौक़े पर मौजूद!

237views
Share This Post

रायपुर। आख़िरकार वो मुसीबत की घड़ी आ गई जिसकी दहशत में लगभग पाँच सौ परिवार साँस ले रहे थे। ना निगम प्रशासन ने व्यवस्थापन पर ध्यान दिया और ना ही शासन ने,और अंततः कई नोटिस देने के बाद रेल्वे प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ ग़रीबों के मकानों पर बुल्डोज़र चलाना शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर तत्काल मौक़े पर पहुँचे स्थानीय पार्षद एवं जोन तीन अध्यक्ष डॉ.प्रमोद साहू ने जीआरपी,डीआरएम और निगम अधिकारियों से बात की और प्रभावित लोगों को कम से कम अपना सामान समेटने की मोहलत देने की बात कही और साथ ही इन सभी के व्यवस्थापन की अपनी माँग दोहराई।
ज्ञात हो विगत दिनों व्यवस्थापन को लेकर भाजपा पार्षद दल ने प्रभावितों को साथ लेकर निगम मुख्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन किया था,नगरीय प्रशासन मंत्री से मिलकर भी ज्ञापन भी सौंपा था लेकिन शासन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

Share This Post

Leave a Response