छत्तीसगढ़

अमित चौधरी बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

186views
Share This Post

रायपुर// अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर निवासी अमित चौधरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है
उक्त विषय के बारे में जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री शुभम अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी श्याम अग्रवाल सदस्य हरि अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि अमित चौधरी अंतरराष्ट्रीय युवा अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष है उनके समाज के प्रति कार्य एवं सर्व समाज के प्रति जन सेवा के भाव को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता द्वारा उन्हें अपनी टीम में सबसे युवा सदस्य के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पद दिया गया है श्री चौधरी युवाओं के बीच में एक लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं बहुत ही कम उम्र में उन्होंने यह पद प्राप्त किया है उनकी नियुक्ति पर पूरे अग्रवाल समाज में हर्ष है

Share This Post

Leave a Response