क्राइमछत्तीसगढ़

ओड़िशा का अंतराज्यीय गांजा तस्कर संतोष डोरा चढा पुलिस के हत्थे

125views
Share This Post

 

ओड़िशा का अंतराज्यीय गांजा तस्कर संतोष डोरा  को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता  हासिल की है पुलिस ने बताया कि  पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर श्री राजेश कुकरेजा के द्वारा पूर्व में रेल्वे स्टेशन में लावारिस मिले गाजें एवं होली त्यौहार के मद्देनजर व्यापक तौर पर ट्रेन के माध्यम से नशीले पदार्थ, शराब, गांजा तस्करी होने की संभावना को देखते हुए सभी जी.आर.पी थाना / चौकी प्रभारीयों को रोकथाम हेतु कड़े निर्देश दिये थे। जिसके पालन में जी. आर. पी थाना रायपुर के द्वारा दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, जाने वाली ट्रेनो एंव स्टेशन के आस-पास विशेष नजर रखने के निर्देश दिये गये थे। जी.आर.पी थाना रायपुर के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर प्लेटफार्म एवं रेल्वे स्टेशन परिसर में नजर रखी जा रही थी। दिनांक 15.03.2022 को जरिये मुखबीर सूचना मिली की चार युवक जिनका उम्र 20-30 वर्ष लगभग है। ओड़िशा से बलेनो कार नीला कॅलर नम्बर OD 02 AY 0189 में मादक पदार्थ गांजा भर कर लाये है, ट्रेन से बाहर माल भेजने व शहर में खपाने के फिराक में प्लेटफार्म नम्बर 1ए बाउन्ड्री के बाहर रोड़ किनारे रेल्वे स्टेशन रायपुर में OD 02 AY 0189 कार खड़ी है। सूचना पर जी.आर.पी थाना रायपुर पुलिस मौके पर दबिश दी जहाँ चारो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे एक आरोपी जो अपना नाम संतोष डोरा बताया, आरोपी के कब्जे से बलेनो कार की डिक्की के अंदर रखा कुल 22 पैकेट मादक पदार्थ गांजा पेश करने पर कुल वजनी 110 किलोग्राम कीमती 5,50,000/ रू. का मादक पदार्थ गांजा एक बलेनो कार नम्बर OD 02 AY 0189 जिसका असली नम्बर OD 02 AM 1362 कीमती 8,50,000 / रुकुल कीमती 14,00,000/ रु. की जप्त किया गया। आरोपी ओड़िशा से गांजा लाकर ट्रेन के रास्ते दीगर प्रांत पहुंचाते थे, जहाँ से लोकल लोगो की मदद से जिले में इसकी तस्करी की जाती थी। आरोपी के कब्जे से मिले उक्त मादक पदार्थ गांजा को गवाहों के समक्ष विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 16.03.2022 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूर्व में महासमुंद में गांजा तस्करी में गिरफ्तार होना बताया।

 

Share This Post

Leave a Response