कैबिनेट बैठकदेश

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी:कैबिनेट ने 3% महंगाई भत्ता बढ़ाया

100views
Share This Post

केंद्रीय कर्मचारियों को आज सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी मिली है। आज कैबिनेट की मीटिंग में 3% महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर मंजूरी मिल गई है। वहीं, जनवरी और फरवरी 2022 का एरियर भी मिलेगा। नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 31% DA मिलता है। इसे 3% बढ़ाकर 34% किया गया है। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

न्यूनतम सैलेरी पर कितना बढ़ेगा DA?
अगर 18,000 रुपए की न्यूनतम बेसिक सैलरी पर एरियर की कैलकुलेशन की जाए तो आपकी सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा।अभी कर्मचारी को 5,580 रुपए DA मिल रहा है, जो 31% DA के हिसाब से है। अब इसमें 3% और जुड़ेगा तो 6,120 रुपए मिलेंगे। मतलब कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा। 2 महीने के एरियर का पैसा करीब 1,080 रुपए आएंगे।

महंगाई भत्ता यानी DA क्या है?
महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।

DA के बाद सैलरी कैसे बदलेगी?

इसके लिए नीचे लिखे फॉर्मूला में अपनी सैलरी भरें..(बेसिक पे + ग्रेड पे) × DA % = DA अमाउंट

आसान भाषा में समझें तो बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डेअरनेस अलाउंस (DA) कहा जाता है। अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है।

दोनों को जोड़ने पर टोटल 11 हजार रुपए हुआ। अब बढ़े हुए 28% महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें, तो यह 3080 रुपए हुआ। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 14,080 रुपए हुई। पहले 17% DA के लिहाज से आपको 12,870 रुपए सैलरी मिल रही थी। अब DA में 11% इजाफा कर 28% करने से हर महीने 1210 रुपए का फायदा हुआ।

Share This Post

Leave a Response