कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने हथनीकला केन्द्र में गड़बड़ी की शिकायत को गंभीरता से लिया और पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को जांच के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेे राजस्व, सहकारिता, खाद्य, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारियों की दल गठित कर जांच की गई। जांच एवं भौतिक सत्यापन में 1298.40 क्विंटल धान एवं 20570 नग बारदानों की कमी पाई गई।