छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा का दौर आज से प्रारंभ हुआ…

64views
Share This Post

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा का दौर आज से प्रारंभ हुआ। जिसके तहत मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित की गई नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पर्यावरण एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक शुरू।

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल डॉ अयाज भाई तम्बोली, टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग के संचालक श्री जय प्रकाश मौर्य, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौमिल रंजन चौबे सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

Share This Post

Leave a Response