क्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर में घूम रही लुटेरी लड़की:अपने साथी के साथ निकलती है बाइक पर, महिलाओं की चेन लूटकर हो जाती है फरार,

176views
Share This Post

रायपुर शहर मे एक ऐसी लड़की घूम रही है जो लूट की वारदात को अंजाम दे रही है। कुछ घंटे पहले ही इस लड़की ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है। ये महिलाओं को टारगेट कर उनकी चेन खींचकर भाग जाती है। ताजा मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस इस लुटेरी लड़की की तलाश में है।

पुलिस को जिस लुटेरी लड़की की तलाश है उसने वारदात को चलती बाइक पर अंजाम दिया। जिस महिला के गले से चेन खींची गई वो भी अपने बेटे के साथ बाइक पर थी। लड़की का साथी भी बाइक ड्राइव कर रहा था। दोनों महिला के करीब गए और चलती गाड़ी में ही चेन लूट कर भाग निकले। इस वारदात का शिकार हुई महिला का नाम कांति बाई है। महिला ने बताया कि लड़की जिस बाइक पर थी उसमें पीछे कोई नंबर भी नहीं लिखा था।

CCTV से सुराग तलाशने की कोशिश
इस मामले में केस दर्ज पुलिस अब जहां वारदात हुई उस जगह पर कैमरे तलाश रही है। ताकि लुटेरी लड़की का कोई सुराग हाथ लग सके। शिकायत करने वाली महिला कांति बाई ने बताया कि वो जोरा पारा की रहने वाली है। अपने घर में छट्‌टी (नए जन्मे बच्चे को लेकर दावत) का कार्यक्रम होने से निमंत्रण कार्ड बांटने निकली थी।

महिला कोटा जा रही थी। रास्ते में कबीर चौक के पास उसके साथ ये वारदात हुई। बाइक सवार लड़का और लड़की इतनी तेजी से भागे कि महिला उनका पीछा नहीं कर सकी। महिला के गले में सोने की 11.060 ग्राम वजनी चेन थी जिसकी कीमत लगभग 30000 रूपए है। इसे लड़की लूटकर भाग गई।

Share This Post

Leave a Response