छत्तीसगढ़नगर निगम

21 अप्रैल को संध्या 4 बजे निगम मुख्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना, राजीव आवास योजना, बीएसयूपी योजना पर कार्यशाला, महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष,सभी पार्षदगण सम्मिलित होंगे

113views
Share This Post

रायपुर – 21 अप्रैल  गुरुवार को संध्या 4 बजे नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना, राजीव आवास योजना, बीएसयूपी योजना के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा एवं जानकारी को लेकर कार्यशाला रखी गयी है. कार्यशाला में नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, आयुक्त श्री प्रभात मलिक, सभी एमआईसी सदस्यगण, जोन अध्यक्षगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण सम्मिलित होंगे. उक्त जानकारी नगर निगम रायपुर के कार्यपालन अभियन्ता योजना श्री राजेश शर्मा ने दी है.

Share This Post

Leave a Response