छत्तीसगढ़

जागृति नगर और त्रिमूर्ति नगर में पीलिया की घर घर जांच  पीलिया के दो नए मरीजों के साथ टायफाइड के भी दो मरीज मिले  निगम ने पाइप लाइन बदला, फिर भी पानी उबालकर पीने की सलाह

106views
Share This Post

रायपुर। जागृति नगर में पीलिया के मरीज मिलने की शिकायत के बाद रायपुर नगर निगम की टीम द्वारा इस मोहल्ले के साथ ही बगल के मोहल्ले त्रिमूर्ति नगर में भी घर – घर जाकर पीलिया के संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है।
महापौर एजाज ढेबर और निगमायुक्त प्रभात मलिक के निर्देश पर निगम की स्वास्थ्य और जलप्रदाय विभाग की टीमें यहां घर – घर जाकर संदिग्ध मरीजों के साथ ही पेयजल की भी जांच कर रही हैं। घरों तक पहुंचने वाली पेयजल मानकों पर खरी पायी गई। निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि घनी बस्ती होने के कारण पिछले दो दिनों से यहां एमएमयू वाहन लगाकर पीलिया के साथ ही अन्य बीमारियों की भी जांच की जा रही है। आज पीलिया के दो मरीज मिले। इनमें से एक को मेकाहारा भेजा गया है। वहीं दूसरे को दवा देकर सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। यहां टाइफाइड भी दो मरीज मिले हैं। बस्तियों में एनीमिया की शिकायत के मद्देनजर यहां इसकी भी जांच की जा रही है। एनीमिया से पांच महिलाएं और लड़कियां पीड़ित पाई गईं। जिन्हें हीमोग्लोबिन की दवा दी गई।

Share This Post

Leave a Response