छत्तीसगढ़राजनीतिक

मोदी के गुजरात में भाजपा के राज में जेल में बंद बलात्कारी आजाद हो गये

60views
Share This Post

रायपुर/18 अगस्त 2022। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी के गुजरात में भाजपा की सरकार ने बिलकिस बानो प्रकरण के सजायाफ्ता बलात्कारियों को रिहा कर 15 अगस्त को मोदी के द्वारा महिला सम्मान पर लाल किले से कहीं गई बातों को झूठ और जुमला प्रमाणित कर दिया। भाजपा का चरित्र ही बलात्कारियों के साथ खड़ा होना है, भाजपा और उनसे जुड़े अनुवांशिक संगठन के नेता बलात्कारियों को हार की माला पहनाते हैं उनकी महिमामंडित करते हैं उन्हें तिलक लगाते हैं बलात्कारियों को बचाने सड़कों पर झंडा लेकर प्रदर्शन करते हैं ऐसी भाजपा और उनके नेताओं से महिलाओं की सम्मान और महिला शक्तिकरण की बाते कोरी बकवास ही हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कैसे उन्नाव और कठुआ में हुई बलात्कार की घटना के बाद भाजपा के नेता बलात्कारियों को बचाने के लिए झंडा लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे पीड़ित पक्ष को डराया जाता था, धमकाया गया उनके परिवार की सदस्यो की हत्या तक हो गई। मोदी के खास भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के खिलाफ अभी न्यायालय के आदेश पर बलात्कार के एफआईआर दर्ज हो रहे हैं इससे समझ में आता है कि 2018 की घटना पर किस प्रकार से कार्यवाही नहीं होने दिया गया। डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते उनके ओएसडी ओपी गुप्ता के ऊपर रेप का आरोप लगा और 4 साल तक पीडिता का एफआईआर दर्ज नहीं किया गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान गैंगरेप एवं हत्या के 11 आरोपियों को रिहा किया जाना दुर्भाग्यजनक है। महिलाओं के प्रति भाजपा के क्रूर और महिला विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। भाजपा अपनी विचारधारा को पोषित करने किस स्तर तक गिर सकती है, गुजरात सरकार के इस कदम से पूरी मानवता शर्मसार हुई है।

 

Share This Post

Leave a Response