छत्तीसगढ़

वाको इंडिया राष्ट्रीय सीनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2022 चेन्नइ तमिलनाडु मे रायपुर के जयन्त तांडी,शुभम मालवीय ने रजत पदक एवं अन्नू देवी कंवर कांस्य पदक हासिल किया

150views
Share This Post

रायपुर। वाको इंडिया राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2022 चेन्नइ तमिलनाडु मे 18 से 22 अगस्त तक आयोजित किया गया था । जिसमे पुरे भारत से कूल 1300 से अधिक खिलाडियों ने हिस्सा लिया था । इस प्रतियोगिता मे हमारे राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला टीम हियाल मार्शल आर्ट क्लब के वि.हियाल के 5 खिलाडियों ने हिस्सा लिया था जिसमे जयन्त तांडी -54kg , विशाल हियाल -57kg , शुभम मालवीय -63.5 kg पूनम साहू -48kg अन्नू देवी कंवर -52kg सभी सीनियर ग्रुप में शामिल थे ।जिसमे जयन्त तांडी,शुभम मालवीय ने रजत पदक एवं अन्नू देवी कंवर कांस्य पदक प्राप्त कर जिले समेत पूरे छत्तीगढ़ का नाम रौशन किया है। श्री गुजराती स्कूल के प्राचार्य अनीश मेमन सर जी ने खिलाड़ियों को बधाई दी, श्री मुकेश गुप्ता जी एवं आदिशक्ति नारी उन्नयन फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजना वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और ऐसे ही राज्य का नाम रोशन करे, रायपुर खेल प्रेमियो ने शुभकामनाएं दी है।

Share This Post

Leave a Response